Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

Illegal cough syrup case: जौनपुर में चार और फर्मों पर मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में चार और फर्मों पर मामला दर्ज किया गया है। तस्करी में शामिल कुल फर्मों की संख्या 18 हो गई है। जांच से पता चला कि ये सभी फर्म दिल्ली स्थित वान्या एंटरप्राइजेज के मालिक विशाल उपाध्याय (सहारनपुर निवासी) से जुड़ी हुई थीं। बताया जा रहा है कि इन फर्मों ने करोड़ों रुपये के प्रतिबंधित कफ सिरप का लेन-देन किया है। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे ने चारों फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए एएसपी को शिकायत दी है।