Breaking News

'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |   जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |  

घुसपैठिये हमारे अस्तित्व और राष्ट्रीय अखंडता के लिए चुनौती, मुंबई में बोले उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Mumbai: उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि दो करोड़ घुसपैठिये भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए चुनौती हैं। धनखड़ ने कहा, ‘‘जब हमारी सीमा की सुचिता अनियंत्रित घुसपैठियों द्वारा भंग की जाती है, तो यह कानून और व्यवस्था का सवाल नहीं बल्कि हमारे अस्तित्व और राष्ट्रीय अखंडता का सवाल होता है।’’ वो मुंबई में अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (आईआईपीएस) के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

उप-राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ये लोग हमारे राष्ट्रीय संसाधनों में बड़े हिस्से की मांग करते हैं। वे हमारे हाथों से काम छीन लेते हैं और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर बनाते हैं।’’ उन्होंने छात्रों से कहा कि हमेशा ऐसी चुनौतियों से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि अब यह प्रवास का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि जनसांख्यिकीय आक्रमण का सवाल है। 

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने इसे सहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में दो करोड़ से ज्यादा घुसपैठिये हैं। क्या हम उन्हें झेल सकते हैं? हमें इस देश में ऐसे लोगों की जरूरत है जो हमारी सभ्यता के प्रति प्रतिबद्ध हों।’’ इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं।