केंद्र सरकार 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां करने में जुटी हुई है. इस बीच उन अधिकारियों को चेतावनी दी गई है जो लाल किले पर होने वाले समारोह में गैरहाजिर रहते हैं. अगर वे इस बार गैरहाजिर रहते हैं तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. इसको लेकर केंद्र ने पत्र जारी कर पहले से ही आगाह कर दिया है.