Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

IRCTC ने जारी किये Q2 के नतीजे, सितंबर तिमाही में 30 फीसदी बढ़ा मुनाफा

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। इस नतीजे में कंपनी ने बताया कि उनके नेट प्रॉफिट में बढ़त हासिल हुई है। सितंबर तिमाही 2023-24 के लिए नेट प्रॉफिट में 30.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 294.67 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की।

बीएसई फाइलिंग में कहा गया है कि कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 226.03 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ने कहा कि कुल राजस्व Q2FY23 में 805.80 करोड़ रुपये की तुलना में 23.51 फीसदी बढ़कर 995.31 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर 2.50 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

आईआरसीटीसी की कल्पना भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में की गई थी। इसका उद्देश्य स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करना, पेशेवर बनाना और प्रबंधित करना था। इसके अतिरिक्त, यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दोनों को बढ़ावा देने में सहायक रहा है। यह कंपनी रेल मंत्रालय के अंतर्गत आती है।

आज कंपनी के शेयर 3.60 की गिरावट के साथ 677.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।