Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

आईसीआरए ने बैंकिंग सेक्टर के लिए अपने ऑउटलुक में किया बदलाव

डोमेस्टिक रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने क्रेडिट ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी में नरमी की उम्मीदों पर बैंकिंग सेक्टर के लिए अपने आउटलुक को सकारात्मक से स्थिर कैटेगरी में डाल दिया है। एक साल पहले के मुकाबले वित्त वर्ष 2025 में ग्रोथ 16.3 फीसदी से कम होकर 11.7 से 12.5 फीसदी रहने की संभावना है। पिछले 18 महीनों में बैंकिंग सेक्टर के ब्याज मार्जिन में कमी बढ़ती जमा लागत की वजह से है और वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में दरों में कटौती की उम्मीद से मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है।

वित्त वर्ष 2025 में नॉन बैंक फाइनेंस  कंपनियों को अनसिक्योर्ड रिटेल एडवांसेस और लोन धीमा हो जाएगा, जिससे सिस्टम में ओवरऑल नॉन-फूड क्रेडिट में गिरावट आएगी।