Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

हरियाणा में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित बाहर निकला

हरियाणा के पंचकूला जिले में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया। 

एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पायलट ने विमान को जमीन पर किसी भी बस्ती से दूर ले जाकर गिराया और जमीन पर किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। 

पंचकूला जिले के रायपुरानी के एसएचओ ने फोन पर बताया, "पंचकूला जिले के पहाड़ी इलाके में भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया।"