बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को स्पष्ट किया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी पोस्ट, जिसमें उन्होंने अपने 'अकेलेपन' और 'तन्हा' की बात कही थी, उनके निजी जीवन का प्रतिबिंब नहीं थी। इस पोस्ट ने प्रशंसकों और यहां तक कि उनकी मां के बीच भी चिंता पैदा कर दी थी। अभिनेता ने इससे पहले सोफे पर आराम करते हुए अपनी शर्टलेस तस्वीर साझा की थी और 'अकेलेपन' और 'तन्हा' के बीच अंतर के बारे में लिखा था। यह रहस्यमयी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कई यूजर्स ने अनुमान लगाया कि सलमान खान भावनात्मक अकेलेपन की ओर इशारा कर रहे थे।
इन अटकलों को दूर करते हुए, अभिनेता ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि वो अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे और कहा कि वो अपने प्यारे परिवार, करीबी दोस्तों और अपने प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं। सलमान खान ने लिखा, "अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अकेला कैसे हो सकता हूं जब मेरे पास इतना बड़ा और प्यारा परिवार और दोस्त हैं और मैं अकेला कैसे हो सकता हूं जब मेरे पास आप लोग हैं, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हैं, मैं सबका शुक्रगुजार हूं।"
अभिनेता ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्हें कभी-कभी अकेले समय बिताना अच्छा लगता है क्योंकि लगातार लोगों के बीच रहना थका देने वाला हो सकता है। उन्होंने आगे कहा, "कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए थोड़ा 'मी टाइम', बस... इस बार फोटो ने ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं बना दिया, मम्मी पूछ रही है, 'क्या हुआ बेटा?' चिल करो यार।" उनके स्पष्टीकरण के बाद प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर मैजेस की बाढ़ लगी दी।
काम की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मातृभूमि' में चित्रांगदा सिंह के साथ में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम पहले "बैटल ऑफ गलवान" था, जो भारत और चीन के बीच 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित, "मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'मैं अकेला नहीं हूं', वायरल पोस्ट पर सलमान खान ने दी सफाई; बोले- मम्मी भी घबरा गई थीं
You may also like
महिला सशक्तिकरण की दिशा में दिल्ली की बड़ी उपलब्धि, 8 लाख से अधिक महिलाओं को मिला ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’.
बस्तर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ.
'मैं अकेला नहीं हूं', वायरल पोस्ट पर सलमान खान ने दी सफाई; बोले- मम्मी भी घबरा गई थीं.
राजस्थान के अलवर में आठ महीने की बच्ची को मां ने पिलाया तेजाब, हालत गंभीर.