मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का लक्ष्य 2027 तक भारत में कुल 10 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री का है। कनेक्टेड कारों में वायरलेस संपर्क की सुविधा होती है, जिससे विभिन्न उद्देश्यों के लिए वाहन से संबंधित आंकड़ों का आदान-प्रदान किया जा सकता है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि फिलहाल भारतीय सड़कों पर उसकी ‘हुंदै ब्लूलिंक’ कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित कनेक्टेड कार प्रौद्योगिकी से लैस आठ लाख से अधिक कारें चल रही हैं।
हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, “कनेक्टेड वाहनों का बढ़ता इस्तेमाल ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं और वाहन क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। वर्ष 2027 तक 10 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए हमारा ध्यान सॉफ्टवेयर आधारित वाहन प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने और अपने उत्पादों में कनेक्टेड प्रौद्योगिकी का विस्तार करने पर है।”
उन्होंने कहा कि कंपनी की आगामी बड़े पैमाने पर बिक्री के लिए तैयार इलेक्ट्रिक एसयूवी के सभी संस्करणों में नई पीढ़ी की कनेक्टेड कार प्रौद्योगिकी मानक सुविधा के रूप में उपलब्ध होगी। इससे कनेक्टेड और इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी के बीच तालमेल को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Hyundai Motor India का 2027 तक 10 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री का लक्ष्य
You may also like
राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे मोहम्मद शमी, सैम कुरेन पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स.
अमेजन का भारत में 7 अरब डॉलर के अतिरिक्त निवेश का ऐलान, 2030 तक बढ़ाएगी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता.
सीएम योगी ने संत रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि, बोले- गोमाता भारतीय संस्कृति और कृषि परंपरा की मजबूत कड़ी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया.