Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

कर्नाटक: अवैध संबंध के शक में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बेंगलुरू के हेब्बागोडी इलाके में एक  व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक के चलते अपने बेटे के स्कूल के पास ही अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। ये घटना अनेकल कस्बे के पास विनायकनगर में हुई। 29 साल की श्रीगंगा अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी उसके 32 वर्षीय पति मोहन राजू ने बीच सड़क पर उसे रोक लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। ये घटना स्कूल के पास हुई जिससे वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए।

मोहन राजू और श्रीगंगा की शादी को सात साल हो चुके थे लेकिन दो साल पहले मोहन राजू को शक हुआ कि श्रीगंगा का किसी अन्य से संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। आठ महीने पहले दोनों अलग हो गए थे और श्रीगंगा अपने बेटे के साथ अलग रहने लगी थी। मंगलवार रात मोहन राजू अपने बेटे को देखने के लिए श्रीगंगा के घर गया था। उसी दौरान दोनों के बीच फिर से बहस हो गई।

बुधवार सुबह जब श्रीगंगा अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए निकली तब मोहन राजू ने अचानक उस पर चाकू से कई वार कर दिए। लोगों ने तुरंत श्रीगंगा को एक निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। हेब्बागोडी पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।