Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

महाशिवरात्रि पर विजयवाड़ा के श्री रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, सुचारू दर्शन के लिए विशेष इंतजाम

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर श्री रामलिंगेश्वर स्वामी (शिव) मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता सुबह से ही लगने लगा। बाबा की पूजा करने के लिए लोग लंबी कतार में लगे दिखे। मंदिर की कार्यकारी अधिकारी भवानी ने कहा कि सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है, जिसमें अलग-अलग कतारें, पीने के पानी की सुविधा, चिकित्सा शिविर, स्वच्छता उपाय और वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन के लिए विशेष समय स्लॉट शामिल हैं। पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने मंदिर के आसपास भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया। भारी भीड़ के बावजूद, कई तीर्थयात्रियों ने दर्शन को दिव्य और सुव्यवस्थित अनुभव बताया और मंदिर अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।