Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

सर्दियों में कितनी बार सिर में लगाएं तेल

फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ बालों का ख्याल रखना भी जरूरी है. इसके लिए हेयर केयर रूटीन को फॉलो करें. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारी डाइट का भी बालों पर असर देखने को मिलता है. इसलिए जो भी खाएं हेल्दी हो और बालों को पोषण देने वाला हो. इसके साथ ही, बालों के लिए तेल भी जरूरी है. ऑयलिंग से बालों की चमक बरकरार रहती है और ये मजबूत होते हैं.

हेयर केयर में ऑयलिंग सबसे जरूर स्टेप्स में से एक हैं. इससे बालों को नरिशमेंट मिलती और हेयर फॉल नहीं होता. लेकिन सर्दियां बढ़ने के साथ-साथ लोगों के हेयर वॉश करने की फ्रिक्वेंसी कम हो जाती है. हेयर वॉश कम होगा तो जाहिर सी बात है कि सिर में तेल की मालिश भी कम होगी. तो आइए जानते हैं कि आखिर सर्दियों में कितनी बार हेयर ऑयलिंग करनी चाहिए.