Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

कैसी है मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म

 मनोज बाजपेयी की एक्टिंग जो एक बार देख लेता है वो उनका मुरीद होकर रह जाता है. वे इंडस्ट्री के बहुत जुनूनी और जिद्दी एक्टर रहे हैं. उनकी छाप ऐसी है कि सिनेमा की दुनिया में कदम रखने के साथ ही वे अपनी पहली फिल्म बैंडित क्वीन से लोकप्रिय हो गए थे. इस फिल्म में उन्होंने डाकू मान सिंह का रोल प्ले किया था. अपनी नेचुरल एक्टिंग से उन्होंने सभी का भरोसा जीता और एक के बाद एक फिल्में करते चले गए. अब वे अपने फिल्मी सफर पर 100 कदम चल चुके हैं. यानि की 100 फिल्में पूरी कर चुके हैं. ऐसा करने में उन्हें करीब 30 साल का वक्त लगा.