Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, CM योगी ने जताया दुख

बलरामपुर जनपद के कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के कांदभारी चौराहा मोड़ पर  एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक मोटरसाइकिल से दुर्गा प्रतिमा दर्शन के लिए निकले थे। ये हादसा रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक बलरामपुर से उतरौला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने कांद भारी चौराहे पर दोनों मोटरसाइकिलों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही संजय कुमार वर्मा (23), गोलू (17), कल्लू (14), और अंकित (17) की मौत हो गई।

वहीं, ओरिंद वर्मा (22) और दिनेश कुमार मौर्य (22) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद संयुक्त चिकित्सालय से रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी युवक थाना महाराजगंज तराई के मूडाडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलरामपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री योगी ने दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।