Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से तीन की मौत

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर महोलिया गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, हरचंदपुर की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक कार सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान जगतपुर थाना क्षेत्र के संदीप सिंह (पुत्र तेज भान सिंह), धनंजय सिंह और आशुतोष मौर्या के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही भदोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।