Breaking News

‘कांग्रेस किसी का भी अपमान करने में पीछे नहीं’, राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा     |   कांग्रेस युवराज ने सिख सांसद को गद्दार कहा, ऐसे लोग कांग्रेस को डुबोएंगे: PM मोदी     |   राज्यसभा: ‘कांग्रेस की असम के प्रति नफरत जाहिर’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा     |   राज्यसभा: ‘पटेल के सपने को प्रधानमंत्री बनने का बाद पूरा किया’, पीएम मोदी ने कहा     |   हमारे दिल में छोटे किसानों को लेकर दर्द’, राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा     |  

हॉकी इंडिया ने एफआईएच पुरूष प्रो लीग के लिए 24 सदस्यीय टीम का किया ऐलान

New Delhi: हॉकी इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दस से 15 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरूष टीम की घोषणा की। हॉकी इंडिया ने पिछले महीने 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की थी जिसे अब घटाकर 24 कर दिया गया है। इस चरण में भारत के अलावा बेल्जियम और अर्जेंटीना की टीमें भाग लेंगी।

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘ टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हमारे पास रोशन कुजूर और मनमीत सिंह जैसे युवा हैं जबकि सीनियर खिलाड़ी भी टीम में हैं। ये संतुलन काफी जरूरी है। अर्जेंटीना और बेल्जियम बेहतरीन टीमें हैं और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने उतरेंगे।’’

पिछले सत्र में नौ टीमों में आठवें स्थान पर रही भारतीय टीम पहला मैच 11 फरवरी को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी जबकि 13 फरवरी को अर्जेंटीना से खेलना है। इसके बाद 14 फरवरी को बेल्जियम से और 15 फरवरी को अर्जेंटीना से मुकाबला होगा। इसके बाद भारतीय टीम होबर्ट जाएगी जहां 21 और 24 फरवरी को स्पेन से और 22 तथा 25 फरवरी को आस्ट्रेलिया से खेलना है। लीग का यूरोपीय चरण जून में खेला जायेगा।

भारतीय टीम: गोलकीपर- सूरज करकेरा, पवन डिफेंडर- अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, नीलम संजीप सेस, अमनदीप लाकड़ा मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, एम. रबिचंद्र सिंह, नीलाकांता शर्मा, रोशन कुजूर फॉरवर्ड : अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्ति, मनदीप सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, आदित्य अर्जुन लालागे।