Breaking News

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी CBI की बैठक के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे     |   बीजेपी विधायक तपस रॉय ने बंगाल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर ली शपथ     |   बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को 10 दिन की ईडी कस्टडी में भेजा गया     |   NEET परीक्षा मामले में नासिक पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया     |   सीबीआई ने NEET पेपर लीक मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की     |  

असम में आज CM पद की शपथ लेंगे हिमंता, PM मोदी रहेंगे मौजूद

असम में हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार (12 मई) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को 11 बजकर 40 मिनट पर होगा। असम में मुख्यमंत्री के साथ छोटा मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इसमें दोनों सहयोगी दल के भी 1-1 मंत्री रहेंगे। मंगलवार को होने वाली शपथ समारोह में रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो, अजंता नेओग भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही विधायक रंजीत दास असम विधानसभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे।

गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सीएम पद के शपथ समारोह में पीएम मोदी, राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जिन्होंने रविवार को हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री नियुक्त किया मंगलवार सुबह 11:40 बजे हिमंत बिस्वा सरमा और नए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

हिमंता बिश्व सरमा, जो पहली बार 2021 में मुख्यमंत्री बने थे। असम में लगातार दो बार तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता होंगे। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सरबानंदा सोनोवाल के नेतृत्व में पहली बार सत्ता में आने के बाद से यह राज्य में एनडीए का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।

बता दें कि भाजपा, असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) से मिलकर बने एनडीए ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करते हुए 126 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीटें जीतीं हैं। भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार एकल-दलीय बहुमत प्राप्त किया, जबकि एजीपी और बीपीएफ ने 10-10 सीटें जीतीं हैं।

सरमा के साथ ही मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण करने की भी संभावना है, जिसमें गठबंधन के सभी साझेदारों का प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है। शपथ समारोह के बाद, सरमा द्वारा नई सरकार की पहले 100 दिनों की प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत करने की उम्मीद है, जिसमें भूमि अधिकारों और बेदखली अभियानों से संबंधित प्रतिबद्धताएं शामिल हैं।