Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

बारिश से हिमाचल के हालात खराब

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में अगले दो दिनों में तेज बारिश, बादल गरजने और बिजली चमकने का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई और दो अगस्त को राज्य की कुछ जगहों के लिए तेज बारिश का ‘यलो अलर्ट’ भी जारी किया है। 

मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार और बुधवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में एक या दो जगहों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। 

बता दें प्रदेश में बारिश से हालात लगातार खराब हैं, और बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर पहाड़ दरकने से 1 शख्स की मौत भी हो गई थी और 3 घायल हो गए। किन्नौर जिले में बादल फटने के बाद तेज बारिश हुई। लोगों के घरों में पानी घुस गया। राज्य में अलग-अलग जगह लैंडस्लाइड के कारण 117 सड़कें बंद भी हैं।