Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

चेन्नई और तीन अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना

चक्रवाती तूफान मोंथा के चेन्नई से लगभग 600 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित होने की उम्मीद है, जिसके बाद चेन्नई और तीन अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक बी. अमुधा ने बताया कि चेन्नई के अलावा, रानीपेट, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में भी भारी से बहुत भारी बारिश जबकि विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

अमुधा ने ‘बताया कि पुडुचेरी में भी भारी बारिश हो सकती है। चक्रवात मोंथा के अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में इसके आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की बहुत संभावना है। इस दौरान अधिकतम 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जो 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।