Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तर भारत में तापमान गिरा, कहीं बारिश तो किसी जगह जमकर हुई बर्फबारी

Shimla: हिमाचल प्रदेश में ऊंची जगहों पर लगातार हल्की या मध्यम बर्फबारी के बाद कई सड़कों पर यातायात बंद करना पड़ा। मध्य और निचली पहाड़ियों में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। भीगे-भीगे मौसम से राजधानी शिमला में लोगों का दिल खिल उठा।उन्हें लंबे समय तक सूखे मौसम से राहत मिली।

प्रशासन ने लोगों को बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी है। खास कर बर्फ टूटने के अंदेशे वाली ऊंची जगहों पर जाने से बचने को कहा है। उत्तराखंड में भी कई जगहों पर बारिश हुई। इनमें हरिद्वार और नैनीताल भी शामिल थे। बारिश के बाद शुक्रवार को तापमान गिर गया।

कश्मीर में श्रीनगर समेत कई जगहों पर बर्फबारी हुई। कई जगहों पर रिमझिम या मूसलाधार बारिश भी दर्ज की गई। डोडा, अनंतनाग जैसी जगहों पर बर्फबारी से लोगों ने राहत की सांस ली। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग में कई जगहों पर बर्फ जमा हो गई। लिहाजा गुरुवार शाम से ही राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया। जम्मू के कठुआ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई। उज्ज नदी में अचानक पानी का स्तर बढ़ जाने से 11 मजदूर फंस गए।

सूचना मिलते ही नदी में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए आपदा प्रबंधन बल पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार दोपहर तक जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर हल्की या तेज बारिश हो सकती है। दूरदराज के इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं।