Breaking News

अनिल अंबानी ईडी दफ्तर पहुंचे, फेमा जांच में पूछताछ के लिए समन     |   DMK मंत्री केएन नेहरू पर केस न दर्ज करने पर डीवीएसी के खिलाफ अवमानना याचिका की मिली अनुमति     |   बेंगलुरु: अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में एबीवीपी का प्रदर्शन, कुन्नन-पोशपोरा चर्चा पोस्ट पर FIR     |   प्रेस बयान में माफी नहीं, CJI ने एनसीईआरटी और सरकार पर उठाए सवाल     |   NCERT किताब विवाद में शिक्षा सचिव और निदेशक को अवमानना का कारण बताओ नोटिस     |  

NCERT किताब में ‘judicial corruption’ चैप्टर पर आज सुनवाई

आज (गुरुवार) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में कक्षा 8 की NCERT की सामाजिक विज्ञान की किताब में शामिल ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर को लेकर अहम सुनवाई होगी। इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल हैं। बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ताओं कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और मुकुल रोहतगी ने यह मुद्दा सीजेआई के समक्ष उठाया था। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ शीर्षक वाले सेक्शन पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की।

सीजेआई ने नाराजगी जताते हुए कहा, न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं है। प्रमुख होने के नाते मैंने हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। मैं किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं दूंगा। चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा। मैं जानता हूं कि इससे कैसे निपटना है। मैं इस मामले में स्वतः संज्ञान ले रहा हूं।

आपको बता दें की एनसीईआरटी ने 24 फरवरी को कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक जारी की थी। इसी पुस्तक के एक अध्याय में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ नामक एक सेक्शन शामिल था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद एनसीईआरटी ने तत्काल प्रभाव से विवादित अध्याय वाली पुस्तक के वितरण पर रोक लगा दी है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने भी निर्देश जारी कर अगली सूचना तक किताब की आपूर्ति रोकने को कहा। एनसीईआरटी ने आदेश का पालन करते हुए वितरण प्रक्रिया स्थगित कर दी।

NCERT कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान भाग-2 की किताब Exploring Society: India and Beyond, Vol II की 38 बिकी हुई प्रतियां वापस मंगाने की कोशिश कर रहा है, जबकि 2.25 लाख में से 2,24,962 प्रतियां पहले ही गोदाम में लौटाई जा चुकी हैं। यह कदम चैप्टर 4 The Role of Judiciary in our Society में पाई गई।