Breaking News

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर का दमदार ऑलराउंड शो, डे-1 के बाद सिल्वर मेडल पोजिशन पर     |  

हरियाणा: खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की हत्या

हरियाणा के सोनीपत जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. नकलोई गांव के खाटू श्याम मंदिर में एक पुजारी का शव फंदे से झूलते हुए मिला है. मृतक पुजारी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है. अब पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है. इस रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि पुजारी की हत्या की गई थी या पुजारी ने आत्महत्या की थी.

नकलोई गांव के ग्रामीण मंदिर में पूजा-पाठ के लिए पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. ग्रामीणों ने खाटू श्याम मंदिर परिसर में देखा कि पुजारी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है. इसके बाद मामले की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई. सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मंदिर के ऊपर बने कमरे पर मिला पुजारी का शव

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गांव के खाटू श्याम मंदिर के पुजारी ने मंदिर में ही ऊपर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है. परिजनों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई की जा रही है.