Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

हरियाणा: कैथल में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

हरियाणा के कैथल जिले के क्योड़क गांव के पास एक वाहन और हरियाणा रोडवेज की बस के बीच सोमवार को हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहन में सवार यात्री पंजाब के बठिंडा से कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित एक गुरुद्वारे जा रहे थे। वाहन के क्योड़क गांव के पास पहुंचते ही उसकी टक्कर हरियाणा रोडवेज की बस से हो गई। ये बस आदमपुर से चंडीगढ़ जा रही थी।

हादसे में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को पहले कैथल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर ‘रेफर’ कर दिया गया।