Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

Haryana: नूंह में मौसम के बदलाव से अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज

नूंह जिले में मौसम बदलने के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में रोजाना 1000 से अधिक मरीज वायरल बुखार, जुकाम और आंखों में एलर्जी के लिए आ रहे हैं। मौसम में सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी के कारण लोगों को बुखार हो रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर मनप्रीत सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की, जैसे फ्रिज का पानी न पीना, खुले में न सोना, हाफ बाजू के कपड़े न पहनना, हरी सब्जियां खाना और घर के आसपास पानी जमा न होने देना।