Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

हिमाचल: हमीरपुर और चंबा के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पूरे परिसर की ली तलाशी

Himachal Pradesh: हमीरपुर और चंबा जिला आयुक्तों के कार्यालयों को उड़ाने की धमकी देने वाले एक मेल के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी है। चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने कहा, "डीसी कार्यालय को सुबह करीब 11.30 बजे एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस धमकी के बाद पूरे परिसर को कराया गया और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया। वहीं पुलिस मेल कहां से आया इसकी भी जांच कर रही है। 

हमीरपुर में  तलाशी अभियान के दौरान  कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाला गया और डॉग स्क्वायड को तैनात किया गया और फायर ब्रिगेड को स्टैंडबाय पर रखा गया था। हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला है। हालांकि प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं।

16 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव और मंडी के डीसी के दफ्तर में भी इसी तरह के दो धमकी भरे मेल आए थे, जिसके बाद दोनों दफ्तरों को खाली कराकर सैनिटाइज किया गया था। इसमें कोई बम नहीं मिला।