Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

ज्ञानवापी केसः HC में आज 2 बजे होगी सुनवाई

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के वजू खाने का भी सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की जा रही है. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) से सर्वे कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर आज सुनवाई होनी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोपहर 2 बजे इस मामले की सुनवाई होगी.

आज होने वाली सुनवाई में पहली बार दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश करेंगे. पिछली सुनवाई में मुस्लिम पक्ष कोर्ट में पेश नहीं हुआ था. वाराणसी की राखी सिंह ने यह याचिका दायर की गई है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वजू खाने का एरिया सील किया जा चुका है.