Breaking News

ईरान की राजधानी तेहरान में फिर कई धमाके, दुबई के जुबेल एयरपोर्ट पर भी हमला     |   इजरायल का दावा, ईरान पर 1200 से ज्यादा बम गिराए     |   खामेनेई के मौत से पाकिस्तान में गुस्सा, कराची में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ ने किया हमला     |   ईरान का दुबई में ड्रोन अटैक, हमले में दो लोग घायल     |   कराची: खामेनेई के समर्थकों और पुलिस में झड़प, 8 प्रदर्शनकारियों की मौत, 30 घायल     |  

40 दिनों की पैरोल पर फिर जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएगा। उसे फिर 40 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम को 15वीं बार पैरोल मिली है। इससे पहले वो पिछले साल अगस्त महीने में भी 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो साध्वियों से रेप के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया था, जिसके लिए उसे 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा, 2019 में एक पत्रकार की हत्या और 2021 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के लिए भी वो उम्रकैद की सजा काट रहा है। हालांकि जेल में उसका आना-जाना लगा रहता है।

बताया जा रहा है कि राम रहीम को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम जी के जन्म माह के मौके पर पैरोल दी गई है। 40 दिन की पैरोल पर वो जेल से बाहर आएगा। राम रहीम के आगमन को लेकर सिरसा में तैयारियां भी तेज हैं। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। उसे 2017 में सजा मिलने के बाद से 15वीं बार राहत मिल चुकी है। इससे पहले अगस्त महीने में भी वो जेल से बाहर आया था। तब 15 अगस्त को राम रहीम ने अपना जन्मदिन भी जेल के बाहर मनाया था। अगस्त से पहले अप्रैल 2025 में भी गुरमीत राम रहीम को 21 दिनों की फरलो मिली थी। तब डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस था। वहीं, जनवरी में उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था।