Breaking News

महुआ मोइत्रा के भेदभाव के आरोपों को अल्पसंख्यक आयोग ने किया खारिज     |   मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, गोवंडी में 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |  

गुजरात सरकार ने पुल हादसे के बाद नए पुल के निर्माण को मंजूरी दी

गुजरात सरकार ने महिसागर नदी में पुल हादसे के बाद दो लेन वाले एक समानांतर पुल के निर्माण को रविवार को मंजूरी दे दी और इस परियोजना से संबंधित कार्य के लिए 212 करोड़ रुपये मंजूर किए। गुजरात के वडोदरा जिले में नौ जुलाई को चार दशक पुराने एक पुल का हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए थे। इस हादसे में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 20 हो गयी।

चार दिन बाद भी एक लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। गंभीरा गांव के पास पुराना पुल मध्य गुजरात और सौराष्ट्र के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क था।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाले मुजपुर के पास एक नए पुल के निर्माण के लिए सड़क और भवन विभाग को प्रशासनिक मंजूरी दी। सरकार ने 18 महीने में नया ढांचा बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है