Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

गुजरात टाइटन्स ने अनोखे अंदाज में मनाया कप्तान शुभमन गिल का जन्मदिन

गुजरात टाइटन्स ने अहमदाबाद में शानदार तरीके से कप्तान शुभमन गिल का जन्मदिन मनाया। शहर में एक प्रोजेक्शन पर गिल की फोटो के साथ लिखा गया- 'गुजरात का दिल, शुभमन गिल'। इस अंदाज में गिल को शुभकामनाएं देने से उनके प्रशंसक भी उत्सुक नजर आए। लोेग रास्ते में रुक-रूक कर इसे निहारते और फोटो खींचते दिखे। टीम को उम्मीद है कि उनके कप्तान आगामी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि भारत बुधवार से अपना अभियान शुरू करेगा। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल सोमवार को अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। गिल का जन्म 1999 में हुआ था।