Breaking News

पाकिस्तान में ईरान से बातचीत अगले 2 दिनों में हो सकती है: ट्रंप     |   डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा मई में, बेटा एरिक और बहू लारा भी जाएंगे साथ     |   PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 40 मिनट बात     |   छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 40 मजदूर घायल     |   पटना: राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा     |  

Gujarat: 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मेहसाणा के जनरल अस्पताल में हुईं 77 मुफ्त सर्जरी

गुजरात के मेहसाणा जनरल अस्पताल में 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया, जिसमें मुफ्त में 77 सर्जरी की गईं। ये मेगा कैंप सिविल सर्जन डॉ. गोपी पटेल के मार्गदर्शन में लगाया गया। कैंप में रसौली, चर्बी की गांठ, मस्से और मोतियाबिंद के साथ ही कान की भी सर्जरी की गई।

मरीजों के लिए पंजीकरण, प्राथमिक जांच, ब्लड टेस्ट की समुचित व्यवस्था की गई थी। मेगा कैंप में 10 सर्जन, 5 ऑपरेशन थिएटर और करीब 100 मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहे। ऑपरेशन के बाद मरीजों को भोजन भी कराया गया। डिस्चार्ज के समय एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा, जूट बैग और फर्स्ट एड किट मरीजों को दिया गया।