Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

उत्तराखंड में बढ़ते गुलदार और भालू आतंक से ग्रामीण में दहशत

उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गुलदार और भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगली जानवरों के हमलों में वृद्धि से गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश में राजनीति भी तेज हो गई है। जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हाल ही में वन मुख्यालय का घेराव किया। उनका आरोप है कि सरकार जनसुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है।

वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि “लगातार हो रहे जंगली जानवरों के हमलों से लोग सहमे हुए हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।” बिष्ट ने सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीण जनता अब सरकार से उम्मीद कर रही है कि वह शीघ्र ही जंगली जानवरों के आतंक पर नियंत्रण पाने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाए।