Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Bengaluru stampede: चार्टर्ड अकाउंटेंट अक्षता की मौत से सदमे में परिवार, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में जान गंवाने वाली 27 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अक्षता का शव गुरुवार को उत्तर कन्नड़ जिले के सिद्धपुरा स्थित उनके गृहनगर लाया गया। 

भगदड़ में बचकर निकलने में कामयाब रहे उनके पति आशय ने कहा, "इतने सारे लोग आ गए थे कि बहुत अफरा-तफरी मच गई। मैं बैरिकेड के पास खड़ा था और वह मेरा हाथ पकड़े खड़ी थी। फिर लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया और कुछ लोग मेरे ऊपर गिर गए और कुछ उसके ऊपर। चूंकि मैं एक कोने में था, इसलिए कुछ लोगों ने मुझे किनारे खींच लिया लेकिन मुझसे अक्षता का हाथ छूट गया। मैं काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाता रहा। मैं अस्पताल गया जहां उसे ले जाया गया। मैंने उसकी पहचान की।

डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। दोनों की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। आरसीबी के कट्टर प्रशंसक होने के कारण उन्होंने आईपीएल जीत का जश्न रोड शो में भाग लेकर मनाने का फैसला किया था। लेकिन जब उन्हें पता चला कि रोड शो रद्द हो गया है तो दोनों चिन्नास्वामी स्टेडियम की ओर चले गए।