Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

देश में कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल

दिल्ली में कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियों का ऐलान किया गया, राष्ट्रपति भवन रिलीज के मुताबिक लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

रिलीज के मुताबिक, आचार्य ने कटारिया की जगह ली है। कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। रिलीज में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। रिलीज के मुताबिक "सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राधाकृष्णन की जगह पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। बयान में कहा गया है कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, विष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे। 

रिलीज में कहा गया है कि रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी. एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रिलीज में कहा गया है कि के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है, नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।