Breaking News

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपी     |   PM मोदी ने नॉर्वे के दिग्गज CEOs के साथ की बड़ी बैठक, भारत में निवेश के अवसरों पर हुई चर्चा     |   पालघर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे टेंपो पर पलटा कंटेनर, 13 की मौत 25 घायल     |   'केंद्रीय मंत्री बंडी संजय तुरंत इस्तीफा दें', BRS नेता जीवी रामकृष्ण ने की मांग     |   शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: एक और मुख्य आरोपी राजकुमार अरेस्ट     |  

रक्षाबंधन से पहले किसानों को सरकार की सौगात, "पीएम किसान सम्मान निधि" की 20वीं किस्त जारी करेंगे पीएम

Varanasi: भाजपा की डबल इंजन सरकार अन्नदाताओं को श्रावण मास में रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा देने जा रही है। 2 अगस्त को वाराणसी दौरे पर आने वाले प्रधानमंत्री "पीएम किसान सम्मान निधि" की 20 वीं क़िस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री अपने हाथों से देश के 9.70 करोड़ पात्र किसान के खाते में 20,500 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित करेंगे। 

डबल इंजन सरकार किसानों के साथ हमेशा संकट मोचन बन कर खड़ी रहती है। प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी से "पीएम किसान सम्मान निधि" की 20वी क़िस्त जारी की जाएगी। इसमें देश के 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित होगी। इस योजना से उत्तर प्रदेश के 2.30 करोड़ किसान 4600 करोड़ रुपये से लाभान्वित होंगे। वहीं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 2.21 लाख किसानों के खाते में 48 करोड़ रुपये हस्तांतरित होगा। वाराणसी के अन्नदाताओं को पिछली 19 किस्तों में 850 करोड़ से अधिक की धनराशि खातों में स्थानान्तरित की जा चुकी है।

संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सभी पात्र किसानों को समान किस्तों में सालाना सहायता मिलती है। सभी भूमि धारक किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये का वित्तीय लाभ मिलता है। यह राशि 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है।

प्रधानमंत्री दो अगस्त को सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गॉव में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम जनसभा स्थल से शिलान्यास और लोकार्पण की 2183.45 करोड़ की 52 परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम सुबह करीब 10:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य जनप्रतिनिधि उनकी अगवानी करेंगे।