Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला, मुनाफावसूली के चलते 606 रुपये की गिरावट

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच निवेशकों के मुनाफावसूली करने से सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलकर 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 606 रुपये या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

शुक्रवार को यह 1,07,807 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 612 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

चांदी में भी पिछले सप्ताह नए शिखर को छूने के बाद गिरावट देखी गई। दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव 977 रुपये या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,23,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। चांदी तीन सितंबर को रिकॉर्ड 1,26,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

विदेशी बाजारों में सोमवार को कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा 0.68 प्रतिशत गिरकर 3,628.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में ये 3,655.50 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 3,584.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।