Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: अदालत ने लूथरा बंधुओं की पुलिस हिरासत पांच दिनों के लिए बढ़ाई

गोवा की एक अदालत ने सोमवार को सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी। ये दोनों भाई रोमियो लेन स्थित 'बर्च' नाइटक्लब के मालिक हैं, जहां छह दिसंबर को भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद ये दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे और 17 दिसंबर को उन्हें वहां से वापस भेज दिया गया।

पीड़ितों के परिजनों के वकील विष्णु जोशी ने बताया कि अदालत ने सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी है।
जोशी ने आगे बताया कि पुलिस द्वारा हिरासत बढ़ाने की अपील न किए जाने के कारण अदालत ने क्लब के एक अन्य मालिक अजय गुप्ता को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अंजुना पुलिस ने लूथरा भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया है। अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पुलिस ने ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो आरोपी के तौर पर ब्रिटेन भाग गया है।