Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

'Ginny Weds Sunny 2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरपूर होगी फिल्म

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जो अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जोड़ी के साथ एक धमाकेदार फैमिली एंटरटेनर का वादा करता है। ट्रेलर में दोनों की बेमेल लव स्टोरी की झलक देखने को मिलती है, जिसमें शादी के बाद की नोकझोंक, उलझनें और कई अप्रत्याशित मोड़ शामिल हैं। यह कहानी एक रोमांचक सफर की तरह आगे बढ़ती है, जिसमें हास्य, भावनाएं और पारिवारिक ड्रामा का भरपूर तड़का है।

मजेदार संवादों, अनोखी परिस्थितियों और हाई-एनर्जी फैमिली ड्रामा के जरिए ट्रेलर दो अलग-अलग दुनिया के मिलन को दर्शाता है, जो दर्शकों के लिए एक मनोरंजक सिनेमाई अनुभव पेश करने का वादा करता है। फिल्म में अविनाश और मेधा के अलावा लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयानी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर गुरुवार को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म के लीड कलाकार अविनाश तिवारी और मेधा शंकर के साथ निर्देशक प्रशांत झा और निर्माता विनोद बच्चन सहित पूरी टीम मौजूद रही। इस दौरान कलाकारों ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की।

अविनाश तिवारी ने कहा, “यह ऐसी फिल्म है जिससे हर परिवार जुड़ाव महसूस करेगा। इसमें एक प्रेम कहानी है, जो आकर्षण से शुरू होकर दिल टूटने तक का सफर तय करती है।” वहीं मेधा शंकर ने फिल्म को “रिलेटेबल” बताते हुए कहा, “इसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।” ज़ी स्टूडियोज और साउंड्रिया प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने किया है। प्रशांत झा द्वारा लिखित और निर्देशित ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।