Breaking News

सरकार ने CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून के बाद छह महीने के लिए बढ़ाया     |   गाजा का दावा- पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए, 26 घायल     |   ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

बेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास मिली जिलेटिन की छड़ें, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे के दौरान रविवार को सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं, जब उनके कार्यक्रम स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर दो जिलेटिन की छड़ें बरामद हुईं। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। बेंगलुरु सेंट्रल रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सुरक्षा जांच के दौरान शहर के एक फुटपाथ के पास ये जिलेटिन स्टिक मिलीं। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये विस्फोटक सामग्री वहां कैसे पहुंची।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे पर थे, जहां उन्होंने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराओं ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है और श्री श्री रविशंकर ने 45 वर्ष पहले इसी भावना से आर्ट ऑफ लिविंग की शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा, "आज आर्ट ऑफ लिविंग एक विशाल वटवृक्ष की तरह दुनिया भर में लोगों को प्रेरित कर रहा है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता तब संभव होती है जब समाज उसकी शक्ति बनता है। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा मानता हूं कि समाज की शक्ति राजनीति और सरकारों से कहीं अधिक होती है। कोई भी सरकार तभी सफल हो सकती है जब समाज सक्रिय रूप से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करे।"

पीएम मोदी ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि जब संस्था का शताब्दी समारोह होगा, तब भी वे इसमें शामिल होने आएंगे। बेंगलुरु कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। फिलहाल बेंगलुरु में जिलेटिन स्टिक मिलने की घटना की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।