Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

MP: मंदसौर में किसानों के विरोध का अनोखा तरीका, लहसुन को कफन से ढक कर दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश में मंदसौर जिले के सुपड़ा गांव के लहसुन किसानों ने विरोध जताने का अनोखा रास्ता अपनाया। उन्होंने  लहसुन की फसल को कफन से ढककर, फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वे लहसुन की कीमतों में भारी गिरावट का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि अगर सरकार मदद नहीं करती है तो उनका जिंदा रहना मुश्किल है।  

केंद्र सरकार के 'एक जिला, एक उत्पाद' योजना के तहत मंदसौर प्रमुख लहसुन उत्पादन केंद्र है। फिर भी यहां लहसुन की कीमत काफी कम है, जिसका किसानों को भारी मलाल है। किसानों ने सरकार से लहसुन की उचित कीमत दिलाने की अपील की है, ताकि कम से कम उनकी लागत निकल जाए और वे लहसुन की खेती जारी रखें।