Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

बिहार के आरा में लड़की से सामूहिक बलात्कार और हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार के आरा में पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसने पिछले सप्ताह 20 साल की युवती के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती 22 मई को लाइब्रेरी गई थी और फिर वापस घर नहीं लौटी। युवती के साथ कथित तौर पर लाइब्रेरी की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में सामूहिक बलात्कार किया गया। 

जब परिजन उसकी तलाश में गए तो वो दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे के दरवाजे के पास बेहोश पड़ी मिली। वे उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सा क्लिनिक ले गए, लेकिन उन्हें पीरो अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत हो गई। 

संभवत: बलात्कार की वजह से परिवार ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन अन्य निवासियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद युवती के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने जांच शुरू की और एक आरोपी डीसी यादव को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की पहचान कटार गांव के विकास यादव और बबलू यादव के रूप में हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।