Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

महाराष्ट्र में कहां से और क्यों उठे EVM पर सवाल

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान जारी है. विपक्षी दलों ने सरकार और बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या ईवीएम को हैक किया जा सकता है. दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद इस बार EVM पर सवाल उठाना वाला विपक्ष चुप बैठा था, लेकिन एलन मस्क ने एक अलग ही राग छेड़कर शांत बैठे विपक्ष को सरकार को घेरने का एक और मौका दे दिया. एलन मस्क के सोशल मीडिया पर उठाए गए सवाल पर राहुल गांधी और अखिलेश तुरंत एक्टिव हो गए और सरकार को घेरने में जुट गए.