Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

चीन से लेकर अमेरिका तक लोग इस्तेमाल करते हैं भुट्टे के बाल

ठंड में भुट्टा खूब खाया जाता है। लोग इसे उबालकर या फिर भूनकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसके बालों को फेंक देते हैं, जिसे कॉर्न सिल्क कहा जाता है। मकई के बाल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और कई बड़ी-बड़ी बीमारी का इलाज कर सकते हैं।

डाइटिशियन श्रेया गोयल ने कहा कि भुट्टे के बाल कचरे में फेंकने की गलती कभी न करें। क्योंकि कॉर्न सिल्क के फायदों की लिस्ट बहुत लंबी है। चीन, तुर्की, अमेरिका और यूके समेत हर जगह की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में इसे इस्तेमाल किया जाता है।

डाइटिशियन ने भुट्टे के बाल सेवन करने का सही तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि गर्भवती और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। यह कैल्शियम, जिंक और मिनरल्स का भंडार है और बच्चों को भी देना चाहिए।

भुट्टे के बालों का इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। यह बीपी को भी बढ़ने नहीं देता है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट हार्ट हेल्थ को सुधारने का काम करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता।