Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

उनको उसी अंजाम तक पहुंचाएंगे, सुरक्षा बलों को दी खुली छूट, गांदरबल में हुई मौतों पर मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि गांदरबल में रविवार को आतंकी हमले में शामिल लोगों को सजा देने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी गई है। एलजी सिन्हा ने आतंकी हमले में घायल हुए मजदूरों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल का दौरा किया।

उन्होंने कहा, "बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, इसमें कुछ बाहर के लोग और कुछ लोकल, जो उस टनल पर काम कर रहे थे, उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है। कल मौका-ए-वारदात पर जम्मू कश्मीर के डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारी गए थे। मैं खुद भी अस्पताल में गया था और अभी व्यक्तिगत रूप से एक मृतक के परिवार से मिला। सुरक्षाबलों को पूरी आजादी दी गई है। जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण कार्य को किया है, उनको उसी अंजाम तक पहुंचाया जाएगा, जम्मू कश्मीर पुलिस ऐसा काम करेगी।"

गांदरबल जिले के गुंड में टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए आतंकी हमले में डॉक्टर सहित छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।