Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

MP: भिंड जिले में कार और बाइक की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, छह अन्य घायल

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविवार देर रात को एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे पियोदोरा गांव के पास हुई। 

बरोही के थाना प्रभारी अतुल भदौरिया ने बताया कि पोरसा से भिंड जा रही एक कार ने एक मोड़ पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद कार पलट गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। 

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुजान सिंह (50), बिहारीलाल बघेल (38), ऋषिकेश सिंह (24) और महमूद खान (23) के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय इलाके से गुजर रहे स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने पीड़ितों को बचाने में मदद की। विधायक ने पुलिस को भी दुर्घटना की जानकारी दी।