Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

महाकुंभ से श्रद्धालुओं को ला रही वैन गुजरात में ट्रक से टकराई, चार की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से श्रद्धालुओं को ला रही एक पर्यटक वैन शुक्रवार देर रात गुजरात के दाहोद जिले में राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब सवा दो बजे हुई।

उन्होंने कहा कि 10 श्रद्धालुओं को ला रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मारे गए लोग भरूच जिले के अंकलेश्वर और अहमदाबाद जिले के धोलका के निवासी थे।

अधिकारी ने कहा कि श्रद्धालु महाकुंभ से लौट रहे थे। एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जासुबा (47) तथा धोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई है।