Breaking News

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपी     |   PM मोदी ने नॉर्वे के दिग्गज CEOs के साथ की बड़ी बैठक, भारत में निवेश के अवसरों पर हुई चर्चा     |   पालघर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे टेंपो पर पलटा कंटेनर, 13 की मौत 25 घायल     |   'केंद्रीय मंत्री बंडी संजय तुरंत इस्तीफा दें', BRS नेता जीवी रामकृष्ण ने की मांग     |   शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: एक और मुख्य आरोपी राजकुमार अरेस्ट     |  

MP: विदिशा जिले में वाहन पलटने से चार लोगों की मौत, 13 घायल

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में शुक्रवार को तड़के बारातियों को ले जा रहा एक वाहन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब तीन बजे लटेरी कस्बे के पास हुआ, जब बारातियों को ले जा रही एक जीप इंदौर से सिरोंज लौट रही थी। 

उन्होंने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी का इलाज विदिशा और लटेरी के अस्पतालों में चल रहा है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया।