Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

MP: उमरिया जिले में दो ट्रकों की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक घायल

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार सुबह दो ट्रकों की टक्कर में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पाली पुलिस थाने के प्रभारी मदन लाल मराबी ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर पाली इलाके में एक रेस्टरां के पास हुई। 

एक ट्रक शहडोल से उमरिया जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक विपरीत दिशा में जा रहा था। उमरिया जा रहे ट्रक में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन में सवार एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। 

घटना के समय दोनों ट्रक तेजी से गुजर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान की जा रही है।