Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

MP: पन्ना जिले में जेके सीमेंट फैक्ट्री में स्लैब गिरने से चार मजदूरों की मौत, 15 घायल

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को स्लैब गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। ये घटना भोपाल से 350 किमीटर दूर अमानगंज कस्बे के पास स्थित फैक्ट्री की एक निर्माणाधीन इकाई में सुबह करीब 10 बजे हुई।

उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) ललित शाक्यवार ने कहा, "बिहार के पूर्णिया के तीन और सिमरिया पुलिस थाना क्षेत्र (पन्ना जिले के) के एक सहित चार मजदूरों की मौत हो गई। 15 घायल हो गए।" शाक्यवार ने कहा कि घटना के पीछे के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस का मानना है कि सातवीं मंजिल पर एक बीम की "शटरिंग" अचानक झुक गई, जिससे ये हादसा हुआ। अधिकारी ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए कटनी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी मृतक मजदूरों के परिजनों को 18-18 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देगी।

पन्ना के पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा ने कहा कि राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।