Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

हरियाणा के पूर्व मंत्री संपत सिंह आईएनएलडी में हुए शामिल

हरियाणा के पूर्व मंत्री संपत सिंह ने इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) में वापसी की। वे 16 साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और तीन दिन पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ी थी। संपत ने दावा किया कि आईएनएलडी से कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कई साल बर्बाद कर दिए। इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रामपाल माजरा ने सिंह का पार्टी में वापसी पर स्वागत किया। माजरा ने कहा कि चौधरी देवीलाल के साथ काम करने वाले और उनके साथ मिलकर संघर्ष करने वाले लोग "आज एक बार फिर हमारे बीच मौजूद हैं और हम उनका स्वागत करते हैं।"

सिंह ने चौटाला और माजरा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें वह मंच वापस मिल गया है जो पूर्व उप-प्रधानमंत्री दिवंगत चौधरी देवीलाल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओम प्रकाश चौटाला ने उन्हें दिया था। सिंह ने कहा कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में आईएनएलडी के फिलहाल केवल दो विधायक हैं, लेकिन वह इसे बीजेपी का सबसे मजबूत विकल्प बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।