Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

Tamil Nadu: कुड्डालुर में दिखी अनोखी गुरु दक्षिणा, पूर्व छात्रों ने रिटायर्ड प्रिंसिपल के लिए बनवाया घर

तमिलनाडु में कुड्डालुर की 75 साल की चंद्रा कभी स्कूल प्रिंसिपल थीं। उनके पास अपना घर नहीं था। कुछ पूर्व छात्रों ने उनके लिए घर बनवाया और एक भावनात्मक माहौल में गुरु दक्षिणा के रूप में उन्हें घर की चाबियां सौंपीं।

रिटायरमेंट के बाद चंद्रा कुड्डालुर में एक छोटे से किराए के घर में रहती थीं। वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव था। कई छात्र आर्थिक लिहाज से मजबूत थे। जब उन्हें अपनी गुरू की हालत का पता चला तो उन्होंने उनके लिए घर बनाने का फैसला किया।

शादी के कुछ ही दिनों बाद चंद्रा के पति गुजर गए थे। उसके बाद से वे अकेली रहती हैं। घर बनाने में योगदान देने वाले कुछ छात्रों ने औरों से अपील की है कि वे आगे आएं और संघर्ष कर रहे शिक्षकों को सहयोग दें। आम लोगों ने इस पहल की खुलकर तारीफ की है। उन्हें लगता है कि अब पूर्व प्रधानाध्यापिका जीवन की इस घड़ी में सम्मान के साथ जिएंगी।