Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिला खास सम्मान

भारत के दो पूर्व महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खास सम्मान मिला है। वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व वाली कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम के दो स्टैंड इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के नाम पर रखा है। इससे पहले भी स्टेडियम में कई खिलाड़ियों के नाम पर स्टैंड को बनाया गया है, जो उनके भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान को दर्शाता है

अनिल कुंबले टेस्ट और वनडे दोनों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जबकि राहुल द्रविड़ सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गेंदबाज हैं। दोनों ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान हैं।

अनिल कुंबले ने कहा, , “मुझे लगता है कि ये कहना गलत नहीं होगा कि कर्नाटक क्रिकेट को हम सभी ने एक बड़ा मुकाम दिलाया है। ठीक उसी तरह कर्नाटक क्रिकेट ने हम सभी को बनाया है। ये मायने नहीं रखता है कि स्टैंड को किसके नाम पर बनाया गया है बल्कि खास बात ये है कि सभी के योगदान को मान्यता दी गई है। इससे अब सभी के नाम स्टेडियम में अंकित हो गए हैं।”

भारत की पूर्व कप्तान और दिवंगत शांता रंगास्वामी को महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सराहा गया है। उनके नाम का भी एक स्टैंड बनाया जाएगा। इस पर कुंबले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे सबसे बड़ी खुशी इस बात की हो रही है कि मेरे और द्रविड़ के साथ शांता रंगास्वामी को भी सम्मानित किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “स्टैंड्स का नाम हमारे कई दिग्गजों के नाम पर रखा जाना, जिनमें से कुछ के साथ मुझे खेलने का सौभाग्य मिला और अन्य जिन्होंने केएससीए में हमारे लिए आदर्श और उदाहरण स्थापित किए, ये देखना वाकई अद्भुत है।”